फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Village Rise, Rise of India plans made

ग्राम उदय, भारत उदय की बनाई रणनीति

Sun, 10 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Village Rise, Rise of India plans made
बैठक करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं ने शनिवार को बैठक कर ग्राम उदय, भारत उदय अभियान की सफलता के लिए रणनीति बनाई। यहां अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में सभी मंडलों में मनाने पर चर्चा की गई।  
विज्ञापन


शहर के अंबे गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सेंगर की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर जयंती सभी मंडलों में समरसता दिवस के रूप में मनाई जाए। 14 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच ग्राम उदय,भारत उदय अभियान के तहत गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएं।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अति पिछड़ा वर्ग से केशव मौर्य की ताजपोशी पर खुशी जताई गई। पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, संजीव उपाध्याय, संतोष चौरसिया, उमाशंकर मिश्रा और विनोद पुरवार ने कहा कि केशव मौर्य की ताजपोशी विधान सभा चुनाव फतह के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यहां भागवत गुप्ता, सुरेश द्विवेदी, योगेश मिश्रा, मयंक तिवारी, रोशन सिंह, राहुल दीक्षित, सुखलाल, देवेंद्र राजपूत, ओमनारायण तिवारी, अंकुर शिवहरे, वियोगी शाश्वत सहित जिले भर के पदाधिकारी व  मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed