फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,rape,police,FIR,woman

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 25 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
village,rape,police,FIR,woman
महोबा। कस्बा कबरई के एक गांव निवासी महिला ने कबरई पुलिस व महिला थाना पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात वह बच्चों के साथ सो रही थी। तभी देवर घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि महिला थाना में चार घंटे तक उसे बैठाए रखने के बाद मामला थाना कबरई क्षेत्र का होने की बात कहकर टहला दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

दबंगों की धमकी से महिला ने छोड़ा गांव
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के नटर्रा गांव में पांच दिन पहले महिला से छेड़खानी व हमला किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। आए दिन की धमकियों से परेशान महिला ने गांव छोड़ दिया है। 18 सितंबर को नटर्रा निवासी महिला के साथ दबंगों ने छेड़खानी करते हुए हमला किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन आज तक आरोपी नहीं पकड़े गए। जिससे पीड़िता व उसका परिवार गांव नहीं जा पा रहे हैं और महोबा में ठिकाना बनाए। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर दोषियों की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

टूटे फर्नीचर की कर दी गई आपूर्ति
महोबा। ग्राम पंचायतों में फर्नीचर आपूर्ति की खरीद पर उठ रहे सवालों को लेकर जांच चल रही है। जिसको लेकर प्रधानों ने पूरे मामले की पोल खोल दी है। ग्राम पंचायत भटेवरा कला की ग्राम प्रधान ज्ञान देवी राजपूत ने बताया कि टूटे फर्नीचर की आपूर्ति कर दी गई है। इसको ऊपर के अधिकारियों द्वारा एक फर्म के माध्यम से भेजा गया था। । इसको लेकर जब नए-नए प्रधान बने थे कुछ कहा नहीं जिसका भुगतान भी करा लिया गया। वहीं इसको लेकर सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंहका कहना है कि मामले को लेकर सभी बिंदुओं की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed