{"_id":"612bd59c8ebc3e79e55ab855","slug":"village-police-cdo-co-cm-mahoba-news-knp6490276133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यधारा से जुड़ें कबूतरा समाज के लोग, मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यधारा से जुड़ें कबूतरा समाज के लोग, मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़(महोबा)। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) की अध्यक्षता में रविवार को मुढारी में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों ने कबूतरा समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एडीओ गिरीश मिश्रा ने कहा कि कबूतरा डेरा के लोग शराब बनाने का कार्य छोड़कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ें। महिलाएं समूह बनाकर आजीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के आवास कच्चे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए राशि मुहैया कराई जाएगी।
सीओ तेज बहादुर सिंह ने कबूतरा समाज के लोगों से अवैध शराब का धंधा बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। पूर्व प्रधान उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि जन जाति के लोगों के लिए योगी सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई हैं । जिसका लाभ लेकर आगे बढ़ें। इस मौके पर एसएसआई देवेंद्र कुमार मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रभान, ग्राम प्रधान पूरन लाल रैकवार, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी क्रांति ठाकुर व शिक्षक रमेश यादव मौजूद रहे।