फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,former,team,union,company

जल जीवन मिशन का हाल जानने पहुंची टीम

Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
village,former,team,union,company
पनवाड़ी (महोबा)। जलजीवन मिशन कार्यक्रम के जिले में हर घर नल जल योजना की हकीकत जाने के लखनऊ से 20 सदस्यीय मीडिया टीम जनपद पहुंची। धवार गांव में भ्रमण के दौरान टीम को बुंदेलखंड किसान यूनियन के विरोध का सामना करना पड़ा। पदाधिकारियों ने डिबार कंपनी को ठेका दिए जाने का आरोप लगाया। बुंदेलसखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में किसान यूनियन के लोगो ने आकर माइक छीन लिया और कहा के हर घर जल योजना के लिए ठेके दिए गए हैं। ये पांच राज्यो की डिबार कम्पनियां है। रश्मि मेटैलिक कम्पनी को ठेका दिया गया है जो बंगाल,राजस्थान सहित पांच राज्यो में डिबार है। ये कम्पनी खुद पानी के पाइप बनाती है। एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग का कहना है कि बुंदेलखंड किसान यूनियन के लोग आए थे उनकी शिकायत थी कंपनी का पाइप सही नहीं हैै। उसकी जांच करा ली गई है जिसमें पाइप सही पाया गया है। टीम ने लहचुरा में इंटेकवेल, गोरखा में तलैया नाथपुरा परियोजना देखी। धौहार गांव में ओवर हेड टैंक देखकर टीम वापस लौट गई। किसी ने भी माइक नहीं छीना है उन्हे बोलने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed