{"_id":"61bb83bdf3372b120f108ddb","slug":"village-former-road-dap-shop-mahoba-news-knp6699285133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की कालाबाजारी पर दुकान सील कर किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की कालाबाजारी पर दुकान सील कर किया निलंबित
विज्ञापन
दुकान को सील करते जिला कृषि अधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। खाद की कालाबाजारी कम होेने का नाम नहीं ले रही है। जिला कृषि अधिकारी ने आईएफएसडीसी कृषक सेवा केंद्र अजनर खोई रोड की दुकान को सील कर निलंबित कर दिया। मामले की जांच पूरी होने तक दुकानदार क्रय-विक्रय नहीं कर सकेगा।
रबी की फसलों के लिए किसान यूरिया खरीद के लिए उर्वरक की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदार मंहगे दामों में बिक्री कर खाद को ठिकाने लगा रहे हैं। इसको लेकर लव कुमार राजपूत ने जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की थी। प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी बीपी सिंह ने मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि आईएफएसबीसी खोई की संचालक उमेश दीक्षित की दुकान पर खाद की कालाबाजारी का आरोप है। जिसके चलते दुकान को सील कर निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
---------
300 रुपये में यूरिया बिक्री का वीडियो वायरल
- सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने अधिक दाम को नकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। तहसील चरखारी के साधन सहकारी समिति गुढ़ा का 300 रुपये यूरिया की एक बोरी खाद बिक्री करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जबकि एक बोरी यूरिया का 266.50 रुपये की है। वायरल वीडियो में अधिक दाम में यूरिया की बिक्री करने को सहायक आयुक्त एवं निबंधक ने नकारा है।
विज्ञापन
रबी की फसल की बुआई के बाद पानी देकर किसान यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं। साधन सहकारी समितियों में यूरिया की पर्याप्त मात्रा में होने के बाद भी मंहगे दामों में बिक्री हो रही है। इसको लेकर चरखारी के साधन सहकारी समिति गुढ़ा का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 300 रुपये की खाद देने की बात कही जा रही है। इस मामले में सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता का कहना है कि वायरल वीडियो साधन सहकारी समिति गुढ़ा का है। जहां पर सचिव जागेश्वर है। यूरिया का 266.50 रुपये निर्धारित है। जबकि दुकानदार 267 ले लिया हो पर 300 रुपये में बिक्री नहीं है। वायरल वीडियो को लेकर जो चर्चा है वह बनावटी हैं।