फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,former,police,FIR,man

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के तीन आरोपी गए जेल

Sun, 04 Jul 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,FIR,man
महोबा। थाना अजनर के अकौना गांव में दो दिन पहले किशोर का कुएं में फांसी पर लटकता शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

अकौना गांव निवासी जयहिंद (16) का शव दो जुलाई को कुएं में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। मृतक की पिता बृजगोपाल ने थाने में तहरीर देकर वीरेंद्र अहिरवार, हरिश्चंद्र व बिंदु अहिरवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को थाने के एसआई हरिश्चंद्र मिश्रा ने टीम के साथ तीनों आरोपियों को अकौना तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन

चार मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार
महोबा। जानलेवा हमला, चोरी समेत चार मामलों में एक वर्ष से वांछित चल रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ श्याम प्रताप पटेल के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल चौकी प्रभारी बेलाताल अनमोल सिंह, एसआई रघुनाथ यादव, अजय यादव आदि ने आरोपी राजकुमार रैक्वार निवासी मवई हमीरपुर को राठ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, चोरी व आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं। जिसकी एक वर्ष से तलाश की जा रही है। आरोपी को जेल भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed