फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,former,bus,labour,cash

टप्पेबाज ने श्रमिक की जेब से 15 हजार की नगदी उड़ाई

Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
village,former,bus,labour,cash
महोबा। मेहनत-मजदूरी करके रक्षाबंधन पर्व पर दिल्ली से लौट रहे श्रमिक से टप्पेबाजों ने 15 हजार रुपये पार कर दिए। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को श्रमिक ने पकड़ लिया। राहगीरों ने पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के पहाड़ी बिटारी गांव निवासी सिद्घगोपाल दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। रक्षाबंधन का पर्व होने के चलते वह बस से महोबा आया और ई-रिक्शा में बैठकर रोडवेज बस स्टैंड जाने लगा। तभी ई-रिक्शा में बैठे एक युवक की उसकी जेब काट ली और भागने लगा। श्रमिक ने जब नगदी गायब देखी तो रिक्शा रुकवाकर आरोपी का पीछा किया और पकड़ लिया। घटना के दौरान भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने टप्पेबाज की पहले तो जमकर पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। (संवाद)
विज्ञापन

फोटो 21 एमएएचपी 12 परिचय-रक्तदान करते दीपक शुक्ला
दिव्यांग की रक्तदान कर बचाई जान
जागरूक युवा दीपक ने महोबा से बांदा पहुंच किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए इस संकल्प के साथ पूरे बुंदेलखंड में अभियान चला रहे विंग्स संस्था के अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने नेत्रहीन दिव्यांग की रक्तदान कर जान बचाई। दीपक अपने निजी खर्च पर महोबा से बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिव्यांग को रक्त देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा निवासी कमलेश साहू का पुत्र शिवसागर (19) नेत्रहीन है। शिवसागर रोहतक में नेत्रहीन विद्यालय में रहकर कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। पीलिया बीमारी से ग्रसित होने पर परिजन छात्र को 15 दिन पहले घर ले आए थे। बाद में उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शिवसागर के शरीर में ढाई यूनिट रक्त शेष होने के चलते उसकी हालत बिगड़ गई। तब डॉक्टरों ने खून की जरूरत बताई। गरीब पिता के ए-पॉजिटिव ग्रुप के खून के लिए इधर-उधर भटकता रहा लेकिन खून नहीं मिला। बांदा के जागरूक युवा अनुज त्रिवेदी ने महोबा में संस्था चला रहे दीपक शुक्ला से संपर्क किया। तब शुक्रवार की शाम दीपक ने बांदा पहुंचकर रक्तदान किया। जिससे दिव्यांग नेत्रहीन की जान बच गई। उनके इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed