फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,ASP,shop,jhansi mirjapur national higway,cash

चोरी की घटना का जल्द हो खुलासा: व्यापार मंडल

Sat, 26 Jun 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
village,ASP,shop,jhansi mirjapur national higway,cash
कुलपहाड़ / महोबा। कुलपहाड़ कस्बा में ज्लैवर्स के यहां नगदी व आभूषण समेत एक करोड़ की चोरी के मामले में अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगाइच और जिला महामंत्री उमेश लक्षकार के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बुधवार को चन्द्रा ज्वैलर्स के मालिक राजू सोनी अपनी पत्नी के इलाज के लिए ुझांसी गये थे। राजू शाम को अपनी दुकान बंद करके कीमती सामान एवं कैश घर पर ले जाता था। लेकिन पत्नी के बीमार होने पर उस दिन सामान और कैश नहीं ले जा सका जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। नगर उद्योग व्यापार मंडल कुलपहाड़ के अध्यक्ष संतोष कुमार चतुर्वेदी, महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष रामराजा सोनी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, कल्पित, जगदीश सोनी, कमलेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विजय सोनी सहित लगभग दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी ने चोरी खुलासे की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने व्यापारियों को चोरी की घटना के जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि तीन टीमें गठित की गई हैं। एस ओ जी टीम एवं सर्विलांस टीम शामिल हैं। डाटा उपलब्ध होने पर पुलिस शीघ्र ही चोरों के करीब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed