फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Video viral on bars dancing with girls, reports on 59 people

बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते वीडियो वायरल, 59 लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 20 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Video viral on bars dancing with girls, reports on 59 people
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के ठकुरासपुरा में कार्यक्रम के दौरान बुधवार की रात आयोजकों ने कोरोना नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। भीड़ जुटाकर न सिर्फ तेज आवाज में डीजे बजाया, बल्कि बार बालाओं के साथ जमकर डांस किया। बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको आला अफसरों ने गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए। थाना पनवाड़ी में आयोजक समेत नौ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोरोना नियमों के उल्लंघन समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

कस्बे के ठकुरासपुरा मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजा के परिवार में बुधवार की रात शादी समारोह को लेकर आयोजन था। इसमें करीब सौ लोगों को बुलाया गया। इस दौरान नाच-गाने का भी प्रोग्राम रखा गया।
विज्ञापन

डांस के लिए बाहर से बार बालाएं बुलाई गईं। घर के दरवाजे पर स्टेज बनाकर तेज आवाज में डीजे बजाकर बार बालाओं के बीच लोग डांस करते नजर आए। देर रात तक आयोजन चलता रहा। नाच-गाने के दौरान किसी ने न तो मास्क लगाया और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। देर रात बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने और भीड़ जुटाने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। थाना पनवाड़ी के एसआई कमलेश कुमार की तहरीर पर आयोजक अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, अरिमर्दन सिंह, राजकुमार सिंह, अमलेश, शिशुपाल सिंह, शिव सिंह और देवपाल सिंह के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि मामले में थाना पनवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed