फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vaishnavi and integrated defense first

वैष्णवी और रक्षा रहीं अव्वल

Fri, 09 Oct 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 09 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavi and integrated defense first
महोबा। विजय सागर पक्षी विहार के तत्वावधान में वन्य प्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शहर के विभिन्न विद्यालयों के जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय छतरपुर रोड में गुरुवार को वन्य जीव सप्ताह के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में सुबह दस बजे चित्रकला प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें स्टार सिटी कान्वेंट स्कूल से सबी खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में बाल शिक्षा सदन स्कूल की रक्षा राठौर को पहला स्थान मिला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्टूडेंट पब्लिक कान्वेंट स्कूल की वैष्णवी त्रिपाठी ने पहला स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में क्षेत्रीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि वन्य प्राणी के अस्तित्व के लिए जंगल का हरा भरा रहना जरूरी है, वन्य जीवों की रक्षा सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व है। शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए वनों व वन्य प्राणियों की सुरक्षा करना अति आवश्यक है। मनुष्यों को जंगल में लगे पेड़ पौधों और जीवों की रक्षा करना चाहिए। इस मौके पर उमाशंकर त्रिपाठी, राम यादव, करन सिंह यादव, जेडी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed