{"_id":"6379288819d94845d371e992","slug":"vahan-checking-se-advocate-naraj-mahoba-news-knp7292096116","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग से नाराज अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग से नाराज अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, नारेबाजी
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में बस्ती के अंदर दो वकीलों के चालान काटे जाने से अधिवक्ता भड़क गए। शनिवार की सुबह 10.30 बजे अधिवक्ताओं ने तहसील गेट में ताला डालकर कुलपहाड़-जैतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोतवाली प्रभारी ने बस्ती में चेकिंग न लगाए जाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के सदस्य धीरेंद्र कुमार रावत शुक्रवार की शाम तहसील से काम निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी गोंदी तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान उन्हें रोक लिया और ई-चालान कर दिया। इसी तरह अधिवक्ता अनिल पाठक का चालान काटा गया। शनिवार को दोनों अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह को पूरा मामला बताया। जिस पर अधिवक्ता एकजुट हो गए और तहसील गेट में ताला लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया।
इस दौरान सड़क से बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहे पुलिसकर्मी को रोक लिया और चालान कराए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। अधिवक्ता शरद रावत, विजय साहू, अमित राजपूत, मो. शाकिर, लक्ष्मण सिंह आदि ने बताया कि बस्ती के अंदर प्रतिदिन चेकिंग किए जाने से अधिवक्ताओं के साथ लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
सब्जी, दवाई व जरूरत का सामान लेने जाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। जिस पर कोतवाली प्रभारी ने बस्ती के बाहर चेकिंग लगाने का भरोसा देकर जाम खुलवाया। एक घंटे तक सड़क जाम रहने से कई वाहन फंसे रहे। वादकारी भी परेशान रहे। जाम खुलने पर तहसील गेट का ताला खुल सका।