फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Use of polythene in the district are indiscriminately

जिले में धड़ल्ले से हो रहा पालिथीन का प्रयोग

Mon, 25 Jan 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा। Updated Mon, 25 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Use of polythene in the district are indiscriminately
महोबा। पूरे प्रदेश में 21 जनवरी से पालिथीन पर बैन लगा दिया गया है। बैन लगे चार दिन बीत गए हैं। इसके बाद भी पालिथीन  का इस्तेमाल पहले जैसा हो रहा है।
विज्ञापन


दुकानदार के साथ ग्राहक भी सामान आराम से पालीथिन में ले जा रहे हैं। जिला व पुलिस प्रशासन ने भी अभी तक इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। जिले में होटलों, किराना दुकान, सब्जी की दुकान, चाय की दुकान, कपड़ों की दुकान, जनरल स्टोरों पर धड़ल्ले से ग्राहकों को पालिथीन में सामान दिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक सामान अपने साथ कोई झोला नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन


इस वजह से पालिथीन देनी पड़ रही है। जिला प्रशासन पालिथीन पर रोक लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। सरकार के आदेश का पालिथीन दुकानदारों पर कोई असर नही पड़ रहा है। उधर जिलाधिकारी का कहना है कि इस संबध में कोई आदेश न आने के कारण कोई कार्रवाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed