{"_id":"5dd2f1458ebc3e5496154d7e","slug":"use-helmet-and-seat-belt-while-driving-dm-mahoba-news-knp5266868196","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का करें प्रयोग-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का करें प्रयोग-डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। तृृतीय विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह 18 से 24 नवंबर तक जारी रहेगा। सोमवार को पहले दिन साईं कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यशाला हुई। इसमें छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यशाला में जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। नशे में ओवर टेकिंग, मोबाइल का उपयोग कतई न करें। एआरटीओ टीम बनाकर जिले के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी हो सके।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज सीटबेल्ट, हेलमेट, ओवर लोडिंग आदि की चेकिंग, कल 20 को डीएवी इंटर कॉलेज से सड़क सुरक्षा रैली, 21 को वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण, 22 को तहसील व ब्लाक स्तर पर सड़क सुरक्षा गोष्ठी, 23 को जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृृत्व में सड़क सुरक्षा-एक चुनौती विषय पर चित्रकला, रंगोली व निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। 24 को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने को बाइक रैली निकाली जाएगी। कार्यशाला में एसपी मणिलाल पाटीदार, एआरटीओ अजय यादव, डीआईओएस एसपी सिंह, एआरटीओ प्रशासन सुरेश कुमार वर्मा, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।