{"_id":"57b34b1a4f1c1b4e446ebd1a","slug":"urmila-dam-spate-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्मिल बांध उफान पर, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्मिल बांध उफान पर, अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के मोहल्लों में भरा पानी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। उर्मिल बांध के उफना जाने से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी और एमपी के प्रशासनिक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उर्मिल बांध में डेरा जमा लिया है। बांध में प्रति घंटा 15 सेंटीमीटर पानी बढ़ता देख सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उर्मिल बांध का एक फाटक खोलकर एक हजार क्यूसेल पानी
डिस्चार्ज किया है। उधर, बेलासागर तालाब के बंधान से ऊपर पानी बहने के कारण डीएम और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अलर्ट कर दिया है। जिले में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यूपी एमपी की सरहद पर बने उर्मिल बांध में 236.70 मीटर जल भंडारण के अनुरूप 236.75 सेंटीमीटर पानी बांध में भर जाने से महोबा
जनपद और एमपी के छतरपुर जनपद के प्रशासनिक व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर डेरा जमा लिया है और अपनी मौजूदगी में उर्मिल बांध का गेट नम्बर-4 खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने महोबा जिले के समसेरा, फुटेरा, टपरियन लोधी, ज्योरइया, डिगरिया, सिजरिया, कैमाहा और एमपी के भिरौठा, सुंगरो, मुखर्रा,
विज्ञापन
खिरी सहित बांध के आसपास बसे गांवों के लोगों को अलर्ट कर दिया है। जिससे इन गांवों के लोग खासे सहमे हुए है। तमाम ग्रामीण भय के चलते दूसरे गांवों में सो रहे हैं। डीएम वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बेलासागर तालाब पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही आसपास के लोगों के सतर्क किया। श्रीनगर कस्बे के दाऊ
तालाब के उफना जाने से तीन मोहल्ले जमीदारी, बजरंग कालोनी व दाऊपुरा में पानी भरा है। मोहल्ले के स्वामीदीन प्रजापति, बलदेव कोरी, बारेलाल, कंधी, संतोष जोशी सहित आधा दर्जन लोगों के घरों में पानी भर गया है। इसी तरह ग्राम बसौठ में बब्बू पठान, घनश्याम कुशवाहा, डालचंद्र कुशवाहा, शहदेव कुशवाहा, हरदयाल कुशवाहा, कन्या जूनियर हाईस्कूल में पानी
घुस गया। खेरला मुहाल स्वामीदास में अमित कुमार तिवारी, अजय कुमार, ग्राम परथनिया में मीरा पत्नी खिलावन, तुलसीदास और कस्बा चरखारी के मोहल्ला भैरवगंज में जैबुलनिशा पत्नी रहीम का मकान गिर गया। श्रीनगर में जुगला का मकान गिरने से गृहस्वामी मकान में दबकर बुरी तरह घायल हो गया। महोबा के सिंचाई विभाग के विशंभर सिंह, अवर अभियंता जसीराम, मध्यप्रदेश छतरपुर के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उर्मिल बांध में डेरा जमा लिया है।