फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uproar of the angry attendants due to the indecency of the doctor

Mahoba News: डॉक्टर की अभद्रता से नाराज तीमारदारों का हंगामा

Wed, 22 Mar 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uproar of the angry attendants due to the indecency of the doctor
महोबा। जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ पर आरोप है कि उन्होंने बच्चों को देखने से मना करते हुए प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराने की बात कहते हुए अभद्रता की। इससे नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सीएमएस ने मामले को शांत कराते हुए संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉ. गोपाल रजत बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। सुबह 10 बजे तीमारदार उनके कक्ष में पहुंचे और बच्चों का इलाज कराने लगे। इसी दौरान वार्डों में भर्ती असद, परी, जानहवी, अरशद, बबलू के परिजन चिकित्सक के पास पहुंचे और भर्ती बच्चों को देखने की बात कही। आरोप है कि बच्चों का इलाज करने की बात कहने पर डॉक्टर नाराज हो गए और अभद्रता करने लगे। इससे तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन अग्रवाल से शिकायत की। सीएमएस ने बताया कि संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी व सीएमओ को भी मामले से अवगत कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed