फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP-MP officials meet election meeting in Border Meet

यूपी-एमपी के अफसरों की बार्डर मीटिंग में हुई चुनावी चर्चा

Tue, 19 Mar 2019 12:08 AM IST
mahoba Published by: संतोष भदौरिया Updated Tue, 19 Mar 2019 12:08 AM IST
सार

चुनाव के दौरान दोनों प्रांतों के बार्डर सील किए जाने का लिया निर्णय

विज्ञापन
UP-MP officials meet election meeting in Border Meet
बॉर्डर मीटिंग में मौजूद दोनों प्रांतों के अधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पर्यटक स्थल खजुराहो के एक होटल में यूपी-एमपी के अधिकारियों की मंडलीय बार्डर बैठक हुई। यहां लोकसभा चुनाव को लेकर कम्युनिकेशन प्लान और बार्डर सील करने के बाबत चर्चा की गई। साथ ही चुनाव में एक दूसरे प्रांत के लोगों की आवाजाही रोके जाने पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सीमावर्ती जिलों के थाना प्रभारियों ने एक-एक करके थाना क्षेत्र की गतिविधियों और चुनाव में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। स्थायी वारंटियों की धरपकड़ शुरू करने, शराब दुकानों का चिन्हीकरण करने और मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने को लेकर बातचीत हुई। जिला बदर और इनामी बदमाशों की सूची का आदान-प्रदान दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय से किया जाएगा। बदमाशों की धरपकड़ करने, बार्डर की शराब दुकानों का स्टॉक चेक करने, चेकपोस्ट पर शराब परिवहन की चेकिंग, वाहन चेकिंग के मुद्दे पर भी सहमति बनी। बैठक में चित्रकूटधाम मंडल बांदा के कमिश्नर शरद कुमार, डीआईजी एके राय, महोबा के डीएम सहदेव, एसपी स्वामीनाथ, बांदा, चित्रकूट, ललितपुर के डीएम और पुलिस अधीक्षकों के अलावा मध्यप्रदेश के सागर जोन के आईजी सतीश श्रीवास्तव, छतरपुर जोन के डीआईजी मोहित मुंदस, पुलिस अधीक्षक छतरपुर तिलक सिंह, टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर के कलेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान दोनों प्रांतों के बार्डर सील किए जाने का लिया निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed