फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP: Mahoba ADM missing for six hours, police is searching in every corner of the district

महोबा के एडीएम की साढ़े पांच घंटे होती रही तलाश, मोबाइल बंद कर डाक बंगले में करते रहे आराम

Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
UP: Mahoba ADM missing for six hours, police is searching in every corner of the district
यूपी पुलिस
महोबा एडीएम आरएस वर्मा मंगलवार की शाम एकाएक लापता हो गए। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। लगभग साढ़े पांच घंटे बाद देर रात वह महोबकंठ में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में मिले, तब अफसरों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर बाद मॉनिटरिंग सेल की बैठक में हिस्सा लेने के बाद एडीएम आरएस वर्मा शाम तकरीबन छह बजे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां एक डॉक्टर से उलझन महसूस होने का जिक्र कर चिकित्सीय परामर्श लेकर चले गए।
विज्ञापन


इसी बीच एक प्रशासनिक बैठक के लिए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें फोन किया गया, पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जानकारी करने पर पता चला कि वह अपने आवास पर भी नहीं है। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित स्थानों पर तलाश कराने के बाद महोबा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। देर रात लगभग 12 बजे वह महोबकंठ स्थित सिंचाई विभाग के डाकबंगले में आराम करते मिले। उस समय भी उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed