फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP: JE's car crushed the innocent in Mahoba, uproar in hospital

यूपी: महोबा में जेई की कार ने मासूम को रौंदा, अस्पताल में हंगामा, शव देख दहाड़े मारकर रोई मां

Fri, 12 Feb 2021 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
UP: JE's car crushed the innocent in Mahoba, uproar in hospital
अस्पताल में हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala
महोबा के फतेहपुर बजरिया स्थित सिंचाई कॉलोनी के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर की कार से दुर्घटना होने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ व कोतवाल ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर जूनियर इंजीनियर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने से मासूम की मौत होने का मामला दर्ज किया है। सिंचाई कॉलोनी निवासी खेमराज अहिरवार सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे खेमराज का डेढ़ वर्षीय पुत्र आदित्य घर के दरवाजे पर खेल रहा था।
विज्ञापन


तभी चार पहिया कार ने मासूम को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक परिजनों को सूचना दिए बगैर ही मासूम को लेकर अस्पताल पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार की कार से दुर्घटना होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जूनियर इंजीनियर ने दुर्घटना के बाद किसी को जानकारी नहीं दी और अस्पताल में शव रखकर फरार हो गए। परिजनों ने शव लाने वाले का नाम अंकित न कराए जाने पर अस्पताल कर्मियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। करीब दो घंटे जिला अस्पताल में हंगामा चलता रहा। जिससे लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर प्रभारी सीओ राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। खेमराज की तहरीर पर पुलिस ने जूनियर इंजीनियर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सड़क दुर्घटना में डेढ़ वर्ष के इकलौते बेटे आदित्य की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंची मां प्रीति दहाड़े मारकर रो पड़ी। परिवार की अन्य महिलाएं व पड़ोसी ढांढस बंधाते नजर आए। मां जानबूझकर बेटे के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाती रही। मां कई बार गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed