{"_id":"616ecab86761f477067877e6","slug":"up-election-2022-shivpal-yadav-will-give-tickets-to-the-winning-women-candidates-in-the-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी इलेक्शन 2022: शिवपाल यादव बोले विधानसभा चुनाव में जिताऊ महिला प्रत्याशियों को देंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इलेक्शन 2022: शिवपाल यादव बोले विधानसभा चुनाव में जिताऊ महिला प्रत्याशियों को देंगे टिकट
Tue, 19 Oct 2021 08:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:22 PM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के प्रियंका गांधी के एलान के बाद प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने भी बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी के रास्ते सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर महोबा पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिताऊ महिला प्रत्याशियों को ही टिकट देंगे।दरअसल, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने यह बात पत्रकारों के प्रियंका गांधी के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने संबंधी बयान पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही।
उन्होंने कहा कि समान विचार धार वाले लोगों को एक साथ लाएंगे। बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए एक होना है जरूरी है सपा से भी गठबंधन केे रास्ते खुले हैं। भाजपा की सरकार में साढ़े चार साल में भी परियोजनाएं अधूरी हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण भी अधूरा है। इस सरकार में सभी वर्ग दुखी है, व्यापार खत्म है और किसान टूट रहा है।

अब तो छोटे देशों से भी भारत पिछड़ रहा है। देश पर कर्ज बढ़ा है। महोबा के लहचूरा सहित 13 डेम प्रदेश में हमारी देन है। उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेसी पर सत्ता की पकड़ नहीं है महोबा में आईपीएस भी भगोड़ा हो गया। प्रसपा नेता का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
महोबकंठ हाईवे में जिलाध्यक्ष लईक मोहम्मद, महासचिव चौधरी छत्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव न्याज मोहम्मद, जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा पनवाड़ी पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाया। कुलपहाड़ और रैपुराकला में उनका तुलादान किया गया।
यात्रा सूपा, तिगैला होते हुए राठरोड भी पहुंची। झलकारी बाईपास होते हुए हमीरपुर चुंगी, लवकुश नगर मतिराहा महोबा में यूथब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाम सात बजे बजे यात्रा 100 पाम होटल में समाप्त हुई।