फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Up Board,exam,mahoba,board baithak,collage

तीन केन्द्रों पर आज से आयोजित होगी अंक सुधार परीक्षा

Fri, 17 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Up Board,exam,mahoba,board baithak,collage
महोबा। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों की अंक सुधार परीक्षा आज से तीन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में दो पालियों में होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 152 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। छह अक्तूबर तक परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर में शासन ने संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी बोर्डों की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों में प्राप्त अंक को लेकर असंतोष फैल गया। मेधावियों की असंतुष्टि को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने अंक सुधार परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाते हुए आवेदन मांगा था। जिसमें जिले के 152 परीक्षार्थियोँ ने आवेदन किया था। राजकीय मुकुंद लाल तिवारी इंटर कालेज महोबा, राजकीय गंगा सिंह इंटर कालेज चरखारी और जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप ने बताया कि परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 152 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली 8 से 10.15 बजे व दूसरी पाली 2 से 4.15 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। प्रश्नपत्रों को कोषागार में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed