{"_id":"5dd145068ebc3e54c979a207","slug":"unian-mahoba-news-knp526309990","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्पलाइज यूनियन के आलोक अध्यक्ष व मनोज बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्पलाइज यूनियन के आलोक अध्यक्ष व मनोज बने मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन जनपद महोबा की आम सभा की बैठक रविवार को कीरत सागर तट पर संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। बैठक में शामिल कर्मचारियों ने आलोक पचौरी को अध्यक्ष व मनोज त्रिपाठी को मंत्री चुना।
बैठक में फतेहपुर से आए चुनाव अधिकारी राजेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में कीरत सागर में चुनाव संपन्न कराया गया। जहां पर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से आलोक पचौरी को अध्यक्ष, इसरार अहमद व मोहनदास को उपाध्यक्ष, मनोज त्रिपाठी को मंत्री, राकेश चौरसिया को कोषाध्यक्ष, असद अहमद को संयुक्त मंत्री, सहायक मंत्री वीर बहादुर, संगठन मंत्री देवेंद्र यादव व जितेंद्र सोनकर को ऑडीटर बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही बैठक कर कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनके हितों की लड़ाई कोऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन लड़ेगी।