फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Unfulfilled desire to make daughter a nurse

बेटी रोशनी को नर्स बनाने का अधूरा रह गया पिता का सपना

Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Unfulfilled desire to make daughter a nurse
कुलपहाड़ (महोबा)। फल का ठेला लगाने वाले मुन्ना अनुरागी का बेटी रोशनी को नर्स बनाने का सपना अधूरा रह गया। आर्थिक संकट होने के बाद भी उसने छोटी बेटी को झांसी नर्सिंग करने के लिए भेजा, लेकिन वहां बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से उसके अरमान पूरे नहीं हो सके। बुधवार को शव घर आने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला टोरियापुरा निवासी मुन्ना अनुरागी के दो पुत्र अरविंद और मनोज व तीन पुत्रियां थीं। दो बड़ी पुत्रियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी पुत्री रोशनी झांसी में जीएनएम की ट्रेनिंग कर रही थी। झांसी के एक न्यूरो सर्जन के नर्सिंग होम में बतौर नर्स काम कर रही थी। सोमवार को रोशनी की छात्रावास के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुन्ना ने बताया कि उसके दोनों पुत्र अधिक नहीं पढ़ सके। वह फलों के काम में ही सहयोग करते हैं। उसका सपना था कि छोटी बेटी रोशनी पढ़कर नर्स बने। उसने एक-एक रुपये की बचत कर पढ़ाया लेकिन उसके सपने पूरे नहीं हो सके। मृतका के भाई मनोज ने जनपद झांसी के रक्सा थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसकी बहन को गलत इंजेक्शन लगाया गया। इससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed