फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Understand children's difficulties; think before you scold them.

Mahoba News: बच्चों की परेशानी को समझें, डांटने से पहले सोचें

Tue, 20 Oct 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Understand children's difficulties; think before you scold them.
महोबा। बच्चों की आत्महत्या की दो घटनाओं ने परिवार और समाज को चिंता में डाल दिया है। मामूली बातों से आहत होकर बच्चों के जान देने की घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती हैं कि उनकी भावनात्मक स्थिति को समझना कितना जरूरी है। जिला अस्पताल की नैदानिक मनोवैज्ञानिक ने अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार पर ध्यान देने और उनसे खुलकर संवाद करने की सलाह दी है। मनोवैज्ञानिक का कहना है कि बच्चों की परेशानी को समझे और किसी गलती पर डांटने से पहले उनसे बातचीत करें।
विज्ञापन

नौ अक्तूबर की रात शहर के शेखूनगर निवासी 16 वर्षीय छात्रा अंजलि ने पढ़ाई के दौरान भाई अनमोल के मोबाइल छीनने से आहत होकर फंदा लगा लिया था। वह घर पर दादा व भाई के साथ रहती थी। वहीं शनिवार रात थाना अजनर के स्यावन गांव निवासी कक्षा आठ के 12 वर्षीय छात्र मानवेंद्र राजपूत ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी साइकिल पड़ोसी की खड़ी बाइक से टकरा गई थी जिससे बाइक का मडगार्ड टूट गया था। पिता श्याम सिंह को इसकी जानकारी होने पर डांट पड़ने के डर से उसने यह कदम उठा लिया था।
विज्ञापन


डांट के बजाय संवाद को दें प्राथमिकता
फोटो 19 एमएएचपी 03 परिचय-नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अंकिता गुप्ता। संवाद
नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अंकिता गुप्ता ने बताया कि बच्चों की भावनाओं को समझना व उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुनना जरूरी है। अभिभावक बच्चों को गलती पर अपमानित करने या दूसरों से तुलना करने के बजाय प्यार से समझाएं। यदि बच्चा अचानक चुप रहने लगे, चिड़चिड़ा हो जाए, अकेले रहने लगे या निराशा जाहिर करे तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसे बदलाव लगातार दिखने पर विशेषज्ञ से परामर्श लें। समय पर मदद और संवेदनशील व्यवहार बच्चों को मुश्किल परिस्थितियों से उबरने में सहायक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से बचाने के लिए तय करें सीमाएं
फोटो 19 एमएएचपी 04 परिचय-मनोचिकित्सीय परामर्शदाता प्रेमदास। संवाद
मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमदास बताते हैं कि मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों की पढ़ाई, नींद व पारिवारिक संवाद को प्रभावित कर सकता है। अभिभावक बच्चों के स्क्रीन टाइम की सीमा तय करें और उन्हें खेलकूद व दूसरी रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों को यह भरोसा दें कि वे अपनी समस्या बिना डर के साझा कर सकते हैं। टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed