फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Under pressure, workers handed over ambulances, strike continues

दबाव में कर्मियों ने सौंपी एंबुलेंस, हड़ताल जारी

Wed, 28 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Under pressure, workers handed over ambulances, strike continues
डाक बंगला मैदान में प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मी - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में तीन दिन से चल रही एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर प्रशासन ने मंगलवार की दबाव बनाकर आंदोलन समाप्त कर काम पर लौटने की बात कही। जिस पर कर्मियों ने पहले से तीन गाड़ियां संचालन के लिए दे रखीं थी बुधवार को सात और गाड़ियां दे दी हैं। कर्मी अपनी मांगो को लेकर डाक बंगला मैदान में अभी डटे हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कान्त ने उपजिलाधिकारी मो. अवेश, और सीओ सदर राम प्रवेश राय के साथ पहुंच कर गाड़ियों की चाभी छीन कर गाड़ियां उठवा ले गए। प्रशासनिक दबाव में आकर बुधवार एंबुलेंस कर्मियों ने सात गाड़ियों के संचालन के लिए स्टाफ काम पर भेज दिया है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर अड़े एंबुलेंस कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सैनी ने कहा कि प्रशासन की मांग पर जनहित के लिए सात और गाडियां दे दी गई हैं जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था न गड़बड़ाए। गंभीर घायलों और गर्भवती महिलाओं को लगातार सेवाएं मिलती रहें। मांगो को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। सीएमओ डॉ. मनोज कान्त सिन्हा ने बताया कि हड़ताल खत्म हो गई है। सभी गाड़ियों की चाबी कर्मियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed