फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Under Bridge gift in New Year

नए साल में मिलेगी अंडर ब्रिज की सौगात

Sun, 28 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 28 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Under Bridge gift  in New Year

 नया साल शहरियों के लिए रेलवे अंडर ब्रिज की सौगात लेकर आएगा। बजरिया रेलवे क्रॉसिंग पर

विज्ञापन

अंडर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2015 में पूरा होने से वाहन चालकों को समय की बर्बादी नहीं करनी पड़ेगी।

सारा दिन ट्रेनों की आवाजाही से बजरिया, चरखारी, मुस्करा और खरेला की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को बजरिया रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक खुलने के इंतजार में आए दिन समय बर्बाद करना पड़ता है।

 यही नहीं रेलवे क्रॉसिंग तक यू शेप में बनाई गई सड़क उखड़ने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकाें को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

रेलवे ने रेलवे क्रॉसिंग खत्म करने के लिए शहर में बजरिया क्रॉसिंग पर दिसंबर 2013 में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन


 रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण करीब छह महीने पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन निर्माण स्थल पर कभी पानी निकलने तो कभी बारिश से कार्य प्रभावित होने से अंडरब्रिज का समय से निर्माण पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वर्ष 2015 में निर्माण पूरा होने के बाद वाहन चालकाें को रेलवे क्रॉसिंग के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इससे वाहन चालकों को रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन गुजरने का इंतजार करने में समय की बर्बादी नहीं होगी।


शहर में बजरिया रेलवे क्रॉसिंग के अलावा इस साल बेलाताल, कबरई और मटौंध रेलवे स्टेशनों के पास बनाए जा रहे अंडर ब्रिज का फायदा भी लोगों को मिलेगा।

वहीं रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद होने के झंझट से भी लोगों को निजात मिलेगी। इतना ही नहीं कभी कभार जल्दबाजी में फाटक के नीचे से वाहन निकालने के चक्कर में होने वाली दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed