फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrollable Bolero reversed in the gulf, three wounded

बेकाबू बोलेरो खाई में पलटी, तीन घायल

Sun, 05 Mar 2017 12:06 AM IST
महोबा
महोबा Updated Sun, 05 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Bolero reversed in the gulf, three wounded
भयानक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। बेकाबू बोलेरो के सड़क किनारे खाई में पलटने से तीन लोग घायल हुए। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में चार लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम खेराकछार निवासी किशन द्विवेदी (35) दो अन्य लोगों के साथ बोलेरो से होली पर्व पर बहन को ससुराल से ले जाने के लिए कस्बा खन्ना आ रहे थे। बहिंगा बरभौली मार्ग पर बोलेरो बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार किशन द्विवेदी, पंकज (26) व मीना सिंह (25) गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं कस्बा कबरई निवासी सुखदेव (50) बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। रास्ते में बाइक फिसलने से यह गंभीर घायल हो गए। इसी तरह ग्राम ज्योराहा निवासी छोटे (25) पुत्र तोड़न सिंह, ग्राम महुआबांध निवासी जमील अहमद (38) व ग्राम बड़ीहाट निवासी धर्मदास साहू (60) भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवाराें के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार बेलाताल कुलपहाड़ रोड पर कुसुम कालोनी के पास टेंपो पलट गया। इस हादसे में टेंपो चालक धर्मेंद्र (28) पुत्र देवीदीन व मुन्ना (35) घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed