फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncle dies, nephew injured after hitting animal

अन्ना जानवर से टकराने पर चाचा की मौत, भतीजा घायल

Tue, 03 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uncle dies, nephew injured after hitting animal
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में यूपी की सरहद से सटे मध्यप्रदेश की सीमा में बाइक सवार चाचा-भतीजे अन्ना जानवर से टकरा गए। जिससे चाचा की जिला अस्पताल छतरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि भतीजे का उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला मनोहरगंज निवासी सीताराम नामेदव (51) पुत्र राजाराम नामदेव की बैट्री रिक्शा की पड़ोसी जनपद छतरपुर (एमपी) में एजेंसी है। सीताराम नामदेव प्रतिदिन बाइक से एजेंसी अकेले आता-जाता था। सोमवार को सुबह वह बाइक से एजेंसी गया था। रात में आठ बजे लौटते समय उसे बस स्टैंड के पास बस का इंतजार कर रहा श्रीनगर के बजरंग कॉलोनी निवासी उसका भतीजा अजय नामदेव (30) पुत्र चंदन नामदेव मिल गया। जिससे भतीजा भी चाचा के साथ बैठकर श्रीनगर के लिए बाइक से चल दिया। रात में बाइक से लौटते समय करीब नौ बजे ऊजरा गांव के करीब खेतों की तरफ से अन्ना पशुओं का झुंड निकलकर सड़क की तरफ आ गया। जिससे दोनों बाइक सवार अन्ना पशुओं से टकराकर सड़क पर गिर गए। चालक सीताराम के ऊपर बाइक गिर जाने से उसके सीने पर गंभीर चोटें आ गई। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल छतरपुर ले गए। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि बाइक चालक हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed