फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncle cut by ax

चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 19 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 19 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Uncle cut by ax
जमीन के बंटवारे के विवाद में झगड़ रहीं देवरानी और जेठानी में बीच बचाव करने आए चाचा को युवक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता यानी हमलावर के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी रतन (35) पुत्र भगवानदास अपने बड़े भाई कालका के साथ संयुक्त परिवार में रहता है। बृहस्पतिवार को सुबह तकरीबन 9:30 बजे कालका की पत्नी ब्रजरानी और रतन की पत्नी पूजा का जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर रतन देवरानी और जेठानी को समझा बुझाकर झगड़ा समाप्त करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच कालका का पुत्र बबलू कुल्हाड़ी लेकर आया और चाचा रतन के सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगते ही रतन जमीन पर गिर गया। इसके बाद बबलू ने रतन पर ताबड़तोड़ कई बार कुल्हाड़ी से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतन को खून से लथपथ देख परिजन दौड़ पड़े। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही रतन की मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी विवेकानंद तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।


उधर, सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के पिता भगवानदास ने बड़ी बहू ब्रजरानी और नाती बबलू के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में ले लिया है। रतन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed