{"_id":"6769a83d586dc5a5620f897d","slug":"two-thefts-revealed-two-accused-arrested-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111242-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो चोरियों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Dec 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने शहर में हुईं चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। घटना में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से 2.10 लाख रुपये, 4.50 लाख के सोने व डेढ़ लाख के चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त औजार भी मिले हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
शहर में एक पखवाड़े के अंदर बिलवई चुंगी निवासी सुशील तिवारी के घर से लाखों की चोरी हुई थी। इसके बाद चाेरों ने सुभाषनगर में एक घर को निशाना बनाया था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने घटनाओं के खुलासे को पुलिस टीम गठित की थी। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह व एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चोरों को पकड़ा है।
टीम ने पठा रोड से दीपक अहिरवार निवासी नए प्राइवेट बस स्टैंड और चरन सिंह निवासी देवथा जनपद छतरपुर को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी के 2.10 लाख रुपये, 4.50 लाख के सोने व डेढ़ लाख के चांदी के आभूषण बरामद किए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों की दोस्ती जेल में हुई थी। चरन सिंह कुछ दिन पहले ही छतरपुर जेल से छूटा है। छूटने के बाद चोरी की योजन बनाई और दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ आठ मुकदमे जबकि चरन सिंह के खिलाफ यूपी-एमपी के थानों में जानलेवा हमला समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।