{"_id":"696a902d39f0396a3e060ce8","slug":"two-special-trains-will-run-for-the-magha-amavasya-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121570-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: माघ अमावस्या मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: माघ अमावस्या मेले के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन
Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
महोबा। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से चित्रकूट में आयोजित होने वाले माघ अमावस्या मेले के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे की ओर से ट्रेन संचालन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन 17 से 19 जनवरी तक चलेंगी। एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से सुबह 10.10 बजे रवाना होगी। जो बेलाताल में 12.15, कुलपहाड़ में 12.35 महोबा में दोपहर डेढ़ बजे आएगी जबकि चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचने का समय शाम 5.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 7.25 बजे चलेगी। यह महोबा में रात 9.50, कुलपहाड़ में 10.11 बजे, बेलाताल में 10.20 बजे होते हुए रात एक बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी।
दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन से शाम सात बजे चलेगी। जो बेलाताल में 9.37 बजे, कुलपहाड़ में 10.02 बजे, महोबा में 10.28 बजे आएगी। जबकि चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचने का समय रात 1.45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 3.25 बजे चलेगी। जो महोबा स्टेशन में 7.00 बजे, कुलपहाड़ में 7.28 बजे व बेलाताल में 7.40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का झांसी स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 11.00 बजे है। साथ ही झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारित किया जाएगा।