फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two real brothers booked for murder on court orders

Mahoba News: कोर्ट के आदेश पर दो सगे भाइयों पर हत्या का मुकदमा

Tue, 05 Sep 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers booked for murder on court orders
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर साढ़े माह पहले युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के खेराकसार निवासी संतराम प्रजापति का शव बीला दक्षिण रेलवे क्रॉसिंग के पास 21 अप्रैल को संदिग्ध हालात में मिला था। घटना के अगले दिन मृतक के पिता शिवपाल ने गांव के ही दो लोगों पर पुत्र की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंके जाने का आराेप लगाया था। घटना की तहरीर थाना कबरई में दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी व उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर थाना कबरई में आरोपी झल्लू व उसके भाई किशना प्रजापति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed