फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people including a youth died due to cold

Mahoba News: ठंड की चपेट में आने से युवक समेत दो की मौत

Fri, 17 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two people including a youth died due to cold
कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन।  - फोटो : संवाद
महोबा/श्रीनगर। जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। शुक्रवार को ठंड की चपेट में आने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इससे जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है। दोपहर को निकली धूप ने कुछ राहत पहुंचाई लेकिन शाम को एक बार फिर ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकांश वाहन चालक लाइट जलाकर गुजरे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति व महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेनें पांच से छह घंटे देर से आईं। इससे यात्री स्टेशन पर भीषण ठंड में ठिठुरते नजर आए। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम, पेटदर्द, बुखार आदि मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार, बजरंग कॉलोनी निवासी शंकर (32) सुबह घर से निकला। तभी अचानक सीने में दर्द होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह सिजवाहा निवासी भागीरथ (50) ट्रेन से दिल्ली से लौट रहा था। सफर में उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर रेलवे स्टेशन महोबा पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि ठंड की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed