फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people, including a young man, were hanged to death in the district

जिले में एक युवक समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a young man, were hanged to death in the district
महोबा। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवक समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। शादी के बाद से पत्नी के न आने से परेशान युवक सोमवार को मकान में लगे पंखे के हुक में फांसी लगाकर झूल गया, इससे उसकी मौत हो गई। कस्बा कुलपहाड़ में एक युवती ने सूनापन घर में पंखे के हुक से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के ग्राम बुढ़ेरा निवासी श्यामलाल 22 पुत्र विश्वनाथ की एक साल पहले कोतवाली महोबा के ग्राम मामना में शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी मायके चली गई। पति के कई बार बुलाने के बाद भी पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। रविवार को श्यामलाल के चाचा के घर पर शादी थी। जिससे परिवार के लोग शादी घर में थे। मौका पाकर उसने पंखे के हुक से फांसी लगा ली।
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के जनतंत्र इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले चंद्रशेखर की 30 वर्षीय पत्नी सुमन ने फांसी लगा ली। जब उसका पति मिठाई की दुकान में काम करने गया था और सास घर पर नहीं थी। सांस ने लौटकर आकर देखा तो सुमन फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed