फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two people, including a railway ticket collector on a motorcycle, were killed in a truck collision.

Mahoba News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलवे टीसी समेत दो की मौत

Sat, 27 Dec 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 27 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a railway ticket collector on a motorcycle, were killed in a truck collision.
फोटो 26 एमएएचपी 08 परिचय-राजेंद्र अनुरागी। फाइल फोटो - फोटो : बीएलओ उमेश की फाइल फोटो।
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा खन्ना स्थित पावर हाउस के पास बृहस्पतिवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेलवे के टिकट संग्राहक (टीसी) व फोटोग्राफर की मौत हो गई। उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर की गंभीर चोटें मौत की वजह बनीं। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के मौदहा निवासी प्रदीप वाल्मीकि (30) शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का काम करता था। रात करीब सात बजे वह अपने साथी टीसी राजेंद्र अनुरागी (28) व गौरव के साथ बाइक से जन्मदिन कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने कस्बा कबरई आया था। देर रात घर लौटते समय हाईवे पर पावर हाउस खन्ना के पास ट्रक बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में राजेंद्र की मौके पर मौत हो गई। प्रदीप ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरा युवक गौरव घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। राजेंद्र मध्यप्रदेश के जिला सतना में रेलवे टीसी के पद पर तैनात थे। छुट्टी पर वह घर आए थे।
विज्ञापन

राजेंद्र के चचेरे भाई संजय ने बताया कि तीनों पक्के दोस्त थे। प्रदीप जन्मदिन कार्यक्रम में फोटोग्राफी करने जा रहा था। घूमने के उद्देश्य से भाई राजेंद्र भी प्रदीप के साथ चला गया। लौटते समय हादसा होने से दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष खन्ना अर्जुन सिंह का कहना है कि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 26 एमएएचपी 08 परिचय-राजेंद्र अनुरागी। फाइल फोटो

फोटो 26 एमएएचपी 08 परिचय-राजेंद्र अनुरागी। फाइल फोटो- फोटो : बीएलओ उमेश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed