{"_id":"62a4df40dd34e20d6c6d4f1e","slug":"two-people-died-due-to-drowning-in-the-pond-mahoba-news-knp701857070","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी/श्रीनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक श्रमिक की नहाते समय तो दूसरे की मछली पकड़ते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला भैंसासुर निवासी शशि कुमार सक्सेना (48) मजदूरी का काम करता था। शनिवार की सुबह वह गुमान बिहारी तालाब में नहाने गया थ। गहराई में जाने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया कि उसके पति नहाने की बात कहकर घर से निकले थे।
श्रीनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के उरवारा गांव निवासी हेमराज (55) गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। तभी वह गहराई में चला गया और डूब गया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी कलावती, पुत्र ओमप्रकाश, पुत्री हीरा, पूनम, सूरज व किरण बेसुध है।