फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two killed in tractor and bike collision, one injured

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

Tue, 09 May 2017 10:49 PM IST
महोबा
महोबा Updated Tue, 09 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two killed in tractor and bike collision, one injured
बेटे की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍ययूराो
बेलाताल मार्ग में चितइयन पहाड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर से दो बाइक सवार ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन



कोतवाली कुलपहाड़ के ननवारा गांव निवासी राममिलन (25) पुत्र फूलचंद्र कुशवाहा, घनश्याम (40) पुत्र सुम्मेरा कुशवाहा, देवीदीन (32) पुत्र पूरन कुशवाहा के साथ रात 10 बजे एक ही बाइक में थाना अजनर के आरी गांव एक शादी में जा रहे थे।
विज्ञापन



तभी थाना श्रीनगर के चितइयन पहाड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद तीनों बाइक सवार दूर जा गिरे। एक घंटे तक घटना स्थल पर पड़े रहने के कारण राममिलन और घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की गाड़ी से देवीदीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed