फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two killed in road accidents, serious

सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 10 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Sun, 10 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, serious
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
अलग-अलग स्थानों पर हुई दो दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत हो गई तो दूसरी घटना में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। बाइक चालक के हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


कानपुर के बेस्ट दबौली निवासी राजेंद्र (35) पुत्र शीतल प्रसाद पिकअप मालिक हैं। रविवार को वह चालक अनिल (30) के साथ पत्थर मंडी कबरई आए थे। लौटते समय कानपुर -सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छानी मोड़ के समीप सामने से आए ट्रक से पिकअप की भिडंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मृतक व घायल के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन


उधर एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ निवासी रवी कुमार (19) पुत्र कृष्णा शनिवार को बाइक से सब्जी खरीदने मुख्यालय गया था। घर लौटते समय हमीरपुर चुंगी के समीप सड़क किनारे पड़ी मिट्टी से उसकी बाइक फिसल गई। वह सड़क किनारे खड़ी ठेलिया से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के सिर में गंभीर चोट आई। युवक अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed