फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two including innocent died of diarrhea

डायरिया का कहर जारी, मासूम समेत दो की मौत

Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two including innocent died of diarrhea
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों को प्रकोप जारी है। उल्टी, दस्त व बुखार से मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर होने पर उपचार दिया गया। वार्ड फुल होने से अस्पताल की गैलरी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल पहुंचे 700 मरीजों में एक सैकड़ा मरीज डायरिया से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

जनपद बांदा के कबौली निवासी बलदेव अपनी डेढ़ साल की पुत्री आरती के साथ रिश्तेदारी में महोबा आया था। रविवार की आरती की हालत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त व बुखार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह भटीपुरा निवासी पंकज (27) की डायरिया की चपेट में आने से जिला अस्पताल में मौत हो गई। सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि गर्मी व लू के चलते डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें गर्मी व लू से बचाव
घर से बाहर निकलते समय शरीर को सूती कपड़ों से पूरी तरह ढक लें।
धूप व गर्मी से आने के बाद तत्काल फ्रिज का पानी न पियें।
जरूरी काम न होने पर घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
गर्मी व लू के दौरान तेज गति से बाइक न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed