{"_id":"6a133b559c0e2fbd670b567a","slug":"two-groups-of-drunk-youths-clashed-pelting-stones-at-cars-and-damaging-buses-mahoba-news-c-225-1-mah1012-125555-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शराब के नशे में युवकों के दो गुट भिड़े, पथराव से टूटी कारें व बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शराब के नशे में युवकों के दो गुट भिड़े, पथराव से टूटी कारें व बस
विज्ञापन
महोबा। शहर के पुराने बस स्टैंड के पास शनिवार रात शराब के नशे में धुत युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में करीब छह कारें और एक बस क्षतिग्रस्त हो गई।
युवकों ने शॉपिंग मॉल पर भी पत्थर फेंके जिससे डिस्प्ले और शटर को नुकसान पहुंचा। करीब एक घंटे तक यह तांडव सड़क किनारे चलता रहा। यूपी 112 पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अधिकांश युवक भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने 10-12 युवकों द्वारा उत्पात मचाने की बात कही। उन्होंने बड़े-बड़े पत्थरों से वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। पत्थरबाजी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसकी संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
क्षतिग्रस्त हुई कारों में वैगन-आर, अल्टो, डिजायर, इंडिका, ब्रेजा और इंडिगो शामिल थीं। इन गाड़ियों के मालिक भवानीदीन राठौर, आशीष शिवहरे, विपिन अग्रवाल, अमित कुमार और धर्मेंद्र सोनी हैं। बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले लवकुश नगर तिराहे के पास एक साथ शराब पी थी। इसके बाद वे पुराने बस स्टैंड पर आकर किसी बात पर आपस में उलझ गए।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मौके से एक युवक को पकड़ा गया है। उन्होंने दो गुटों में झगड़े जैसी बात से इन्कार किया। सिंह के अनुसार, एक ही युवक ने नशे में यह घटना की है। अभी तक किसी भी वाहन मालिक की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।