{"_id":"6546899ae2e40e5261030989","slug":"two-dead-one-serious-in-separate-road-accidents-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-2622-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खरेला। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी दुर्गा प्रसाद राठौर (50) अपने रिश्तेदार सुरेशचंद्र राठौर (58) के साथ शनिवार की शाम बाइक से कस्बा बेलाताल एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। रात करीब आठ बजे दोनों वापस लौट रहे थे। सुरेशचंद्र बाइक चला रहा था। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पनवाड़ी के पास राठ रोड पर तेज रफ्तार बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे पीछे बैठे दुर्गा प्रसाद की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे सुरेशचंद्र के हेलमेट लगाए होने से गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरी घटना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुआं खोड़ा गांव के पास हुई। जनपद बांदा के भज्जू का पुरवा निवासी जीतेंद्र सिंह (50) बाइक से कस्बा राठ जा रहा था। तभी एक्सप्रेसवे पर कुआं खोड़ा के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। पीछे दूसरी बाइक से आ रहे साथियों ने जब जीतेंद्र को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखा तो एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।