फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two and a half hours in school were found hanging locks, complaints

ढाई बजे स्कूल में लटकते मिले ताले, शिकायत

Sun, 31 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 31 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hours in school were found hanging locks, complaints
खन्ना (महोबा)। विकास खंड कबरई के ग्राम पुरा में प्राथमिक विद्यालय में दिन में ढाई बजे ताले लटके पाए गए। इसकी जानकारी बीएसए को दी गई। बीएसए ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। स्कूल की छत पर ग्रामीणों द्वारा तिल के डंठल आदि रख कर निजी उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को करीब 2.30 अमर उजाला की टीम प्राथमिक विद्यालय पुरा पहुंची जहां पर स्कूल में ताले लटक रहे थे। टीचर स्कूल से गायब थे। स्कूल परिसर में गंदगी पड़ी थी। दिन में तीन बजे स्कूलों की छुट्टी होने का समय है इसके बाद भी टीचराें ने समय से आधा घंटे पहली विद्यालय बंद कर दिया। इसकी सूचना स्कूल से ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई। बीएसए रामेश्वर प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुंवर को जांच के आदेश दिए। बीएसए ने बताया कि यदि जांच में स्कूल समय से पहले बंद होने की पुष्ठि हुई तो टीचरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण चंद्रभान, रामशरण, मन्ना, भगवानदीन ने बताया कि यहां पर आए दिन विद्यालय आधा से एक घंटे पहले बंद हो जाते हैं।   
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed