फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tulsi Express to run via a diverted route.

Mahoba News: परिवर्तित मार्ग से चलेगी तुलसी एक्सप्रेस

Thu, 27 Aug 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Express to run via a diverted route.
महोबा। रेलवे स्टेशन झांसी के प्लेटफार्म नंबर एक पर गिट्टी रहित ट्रैक का कार्य प्रस्तावित होने से आगामी दिनों में ट्रेनों का यातायात प्रभावित रहेगा। महोबा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तुलसी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी दतिया रेलवे स्टेशन तक आएगी और खजुराहो न जाकर वहीं से वापस होगी।
विज्ञापन

झांसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रस्तावित कार्य 20 नवंबर से शुरू होगा जो 29 दिसंबर तक चलेगा। 40 दिन तक चलने वाले काम के चलते झांसी मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। महोबा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर-बरौनी व बरौनी-ग्वालियर मेल परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
विज्ञापन

21 नवंबर से 27 दिसंबर तक तुलसी एक्सप्रेस को ललितपुर-खजुराहो-महोबा मार्ग से चलाया जाएगा जबकि खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी और उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस को दतिया स्टेशन से वापस किया जाएगा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यात्रा के पहले यात्री अपनी ट्रेन की स्थिति व मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed