फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck driver robbed 41 thousand

ट्रक चालक से 41 हजार लूटे

Thu, 16 Apr 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 16 Apr 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Truck driver robbed 41 thousand
कोतवाली क्षेत्र के गुगौरा चौकी रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकाें पर सवार छह सशस्त्र लुटेराें ने ट्रक रोककर चालक को मारपीट कर 41 हजार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही लुटेरे फरार हो चुके थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी है।
विज्ञापन

जनपद फतेहपुर निवासी रामजी बुधवार की रात गिट्टी लोड करने डहर्रा पत्थर मंडी जा रहा था। गुगौरा चौकी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक के पहुंचते ही कबरई की ओर से पीछा करते हुए आ रहे दो बाइकाें में सवार छह लुटेरों ने ट्रक रुकवा लिया और चालक को उतार जमकर पिटाई की। लुटेरों ने चालक के पास से माल की खरीद के लिए रखे 41 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। ट्रक चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए 100 नंबर डायल किया। लेकिन फोन न लगने पर उसने क्रेशर प्लांट पहुंचकर फोन से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने ट्रक चालक से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस लुटेराें की तलाश में जुट गई है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ट्रक चालक ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी है। गौरतलब है कि गुगौरा चौकी मोड़ पर ही तीन महीने पहले लुटेराें ने एक क्रेशर के मुनीम को भी लूट लिया था। लूट की इस घटना से पत्थर कारोबारियाें में खासी दहशत है। क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और उपाध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे की मांग को लेकर क्रेशर यूनियन का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed