{"_id":"5dc45fe88ebc3e5af44c980c","slug":"truck-crushes-bike-riders-one-dead-other-serious-mahoba-news-knp524446149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई स्थित क्रशर प्लांट से पार्ट्स लेने जा रहे बाइक सवार मुनीम व मशीन आपरेटर को ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसे में मशीन आपरेटर की मौत हो गई, जबकि मुनीम गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पन्ना जिले के गुमानगंज हनुमत टौरिया गांव निवासी नारायन साहू (23) पुत्र कल्लू साहू पत्थरमंडी कबरई स्थित चौधरी ग्रेनाइट में मशीन आपरेटर था। बुधवार शाम नारायण क्रशर प्लांट के मुनीम भगवान सिंह के साथ बाइक से मशीन में खराबी आने पर उसके पार्ट्स लेने के लिए जा रहा था। क्रशर प्लांट से 500 मीटर की दूरी पर पत्थर लादकर जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
बाइक सवार जब तक संभल पाते, इससे पहले ट्रक चालक ने वाहन बैक कर दिया। इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रशर प्लांट में काम करने वाले लोगों ने आनन फानन में सीएचसी कबरई पहुंचाया। पेट से ट्रक का पहिया निकलने पर नारायण साहू की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई, जबकि मुनीम का उपचार चल रहा है। मृतक के पिता कल्लू साहू ने कबरई थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए महेबा भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम है।