फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck collided with the car, including static magistrates three injured

ट्रक से टकराई गाड़ी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत तीन घायल

Wed, 08 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 08 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with the car, including static magistrates three injured
मदनपुर-नैनी रोड पर न्योलियासेरा पुल टूटने से गिरे ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर चेकिंग करने जा रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट की कमांडर गाड़ी कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में गांव नहदौरा के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की सूचना पर चुनाव में लगे अधिकारियों ने घायलों का हालचाल लिया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता रामकृपाल (55) पुत्र छुन्नूलाल को विधानसभा चुनाव में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मंगलवार को रामकृपाल कमांडर गाड़ी से खन्ना क्षेत्र की ओर चेकिंग करने जा रहे थे। तभी हाईवे में गांव नहदौरा के समीप चालक संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामकृपाल, गाड़ी चालक मानिकचंद्र राजपूत व कैमरा मैन आशीष घायल हो गए।
विज्ञापन



घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी कर दी गई। दुर्घटना की सूचना पर निर्वाचन विभाग से जुड़े अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल चाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। कस्बा कबरई निवासी प्रीतम प्रसाद निगम (56) पुत्र वंशगोपाल निगम बुधवार की दोपहर को बाइक से घर जा रहे थे। बद्रीसिंह इंटर कालेज के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


जिन्हें सीएचसी कबरई में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कस्बे के ही प्रमोद (18) व सोनू (17) भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए है। कस्बा खन्ना निवासी योगेंद्र सिंह (18) पुत्र बृजेंद्र सिंह बाइक से कबरई जा रहा था। वह रास्ते में गिरकर घायल हो गया। उधर, जनपद फतेहपुर के ग्राम किशनपुर निवासी सर्वेश (27) व मिथलेश (45) भी घायल हुए है। बाइक सवारों के हेलमेट न लागए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed