फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck and tractor operators' strike continues, demonstration

ट्रक व ट्रैक्टर संचालकों की तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, प्रदर्शन

Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck and tractor operators' strike continues, demonstration
डाकबंगला मैदान में ट्रक व ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन करते संचालक - फोटो : MAHOBA
महोबा। बिल्डिंग मैटेरियल ट्रांसपोर्ट ट्रक एवं ट्रैक्टर यूनियन के पदाधिकारियों ने अफसरों के उत्पीड़न के विरोध में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। धरने पर बैठे संचालकों व वाहन चालकों ने प्रदर्शन कर मांगे पूरी न होने तक आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। तहसीलदार व खनिज निरीक्षक ने धरनास्थल पहुंचकर बातचीत की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। जिससे संचालक धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप के नेतृत्व में ट्रक व ट्रैक्टर संचालकों और चालकों ने 19 अगस्त से डाकबंगला मैदान में वाहन खड़े कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। शुक्रवार को दूसरे दिन पूर्व मंत्री सिद्घ गोपाल साहू भी धरना स्थल पहुंचकर समर्थन में बैठ गए थे। संचालकों का आरोप है कि प्रशासन, खनिज विभाग व एआरटीओ ट्रैक्टरों के एक लाख और ट्रकों का डेढ़ लाख का चालान कर रहे हैं। जिससे ट्रांसपोर्ट संचालक परेशान है। उन्होंने रायल्टी देखने के बाद भी कार्रवाई करने और पालिका क्षेत्र में चेकिंग न किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

तीन दिन से ट्रांसपोर्ट संचालकों की हड़ताल के चलते शहर में गिट्टी-बालू की आपूर्ति प्रभावित है। जिससे भवन निर्माण करा रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को तहसीलदार बालकृष्ण सिंह, खनिज निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने धरने पर बैठे संचालकों से बातचीत की। कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रशासन से वार्ता करे। गलत कार्रवाई होने पर उसके अभिलेख प्रस्तुत करे। धरने पर बैठे संचालकों ने रविवार को वार्ता करने की बात कही। जिससे अधिकारी लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed