फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tricolor will fly proudly on Republic Day, cultural programs will be organized

Mahoba News: गणतंत्र दिवस पर शान से फहरेगा तिरंगा, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 25 Jan 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will fly proudly on Republic Day, cultural programs will be organized
महोबा। गणतंत्र दिवस पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। राष्ट्रीय पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गणतंत्र दिवस को लेकर कलक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि सुबह 7.30 बजे से आठ बजे तक स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। सुबह 8.30 बजे सरकारी भवनों में ध्वजारोहण होगा। सुबह नौ बजे विद्यालयों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 9.45 बजे से पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 11 बजे अनाथालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीएम मृदुल चौधरी माल्यार्पण करेंगे। वहीं, अनाथालय के बच्चों को रेड क्राॅस सोसायटी से फल वितरण होगा।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे स्टेडियम में बालक व बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। 12.15 बजे उप कारागार के बंदियों को फल वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर एक बजे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से स्काउट गाइड के छात्रों को पुलिस वज्रवाहन के साथ रूटमार्च में प्रतिभाग कराया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता, मतदाता जागरुकता व पंचप्रण की शपथ दिलाई जाएगी और विभागों की ओर से झांकियाें की व्यवस्था कराई जाएगी। रूटमार्च कीरत सागर से शुरू होकर अशोक स्तंभ तिराहा पर समाप्त होगा। खनिज विभाग व क्रशर यूनियन की ओर से एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर दुकानों में झंडे खरीदने के लिए बच्चों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed