फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tricolor procession taken out in Mahoba

महोबा में निकाला गया तिरंगा जुलूस

Wed, 10 Aug 2022 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tricolor procession taken out in Mahoba
कबरई में 51 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई। - फोटो : MAHOBA
महोबा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय और अन्य नगरों में तिरंगा यात्राएं निकालीं गईं। कबरई में भाजपाइयों ने 51 मीटर लंबे तिरंगे ध्वज के साथ यात्रा निकालकर वंदेमातरम् का गायन किया। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व रोवर रेंजर्स ने भारत माता के जयकारे लगाकर लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शहर में निकाली गई यात्रा की अगुवाई क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश और प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने की। प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने संसाधनों से राष्ट्रीय ध्वज बनाकर घर के साथ गांव व मोहल्लों में फहराने का संकल्प लें। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पौधरोपण, नुक्कड़ नाटक, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पांडेय, प्रो. मधुबाला सरोजिनी, डॉ. एसएस राजपूत, डॉ. सोवित गुप्ता, डॉ एलसी अनुरागी. डॉ. डीके खरे शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेस क्लब ने आल्हा चौक से तिरंगा यात्रा निकाली। डीजे में बज रहे देशभक्ति गीतों के साथ युवा चलते रहे। सदर विधायक राकेश गोस्वामी, सीओ रामप्रवेश राय, प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा, अनुज शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे के गुमान बिहारी मंदिर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, अशोक महाराज, युवराज सिंह, कैलाश ताम्रकार, अमित शर्मा आदि शामिल रहे।

कबरई संवाद के अनुसार हनुमान मंदिर मरहठी से निकली तिरंगा यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखलाल सिंह, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, मयंक तिवारी आदि शामिल रहे। अजनर संवाद के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रधानों ने गाजे-बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता के जयकारों व वंदेमातरम् गायन से गलियां गूंजती रही। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलखजीत, ब्लॉक प्रमुख संदीप राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, राजेश, राम आसरे पाठक, प्रमोद नायक, कालका प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed