{"_id":"5766de154f1c1bd24d11bf64","slug":"tricks-learned-by-practice-of-pranayama-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणायाम का अभ्यास कर सीखे योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राणायाम का अभ्यास कर सीखे योग के गुर
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतजलि योग समिति के तत्वावधान में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर के पहले दिन भारी संख्या में महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने योग के गुर सीखे। योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, मकरासन, कपालभाति अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास कराया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित योग शिविर का शुभांरभ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर बुंदेलखंड के प्रख्यात योग शिक्षक शिवप्रकाश गुप्ता ने कहा कि योग के निरंतर अभ्यास से तन तो निरोगी होता है। साथ ही मन के विकार भी दूर हो जाते है।
उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के सपनों को सकार बनाने के लिए योग को घर घर तक पहुंचाना है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट साफ रहता है। पेट साफ रहेगा तो शरीर स्वस्थ रहेगा। अनुलोम विलोम प्राणायाम को अभ्यास कराते हुए शिवप्रकाश ने बताया कि भारत शहर पूरे विश्व में 100 करेाड़ से अधिक लोगों तक बाबा रामदेव ने योग का संदेश पहुंचाया है। उन्होंने 21 जून को योग दिवस पर लोगों से शिविर में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी गणेश दीक्षित पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुशील कुमार गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, बारेलाल, रामकुमार वर्मा, कंधीलाल यादव, प्रेमचंद्र सोनी, सीताराम अग्रवाल, राधा गुप्ता के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।