फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Travel will become cheaper due to reduction in toll tax rates.

Mahoba News: टोल टैक्स की दरें घटने से सस्ता होगा सफर

Sun, 05 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Travel will become cheaper due to reduction in toll tax rates.
फोटो 04 एमएएचपी 16 परिचय-खन्ना टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। संवाद
महोबा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर स्थित खन्ना टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल की दरें चार फीसदी तक घटा दी हैं। इससे वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एनएचएआई ने टोल की नई दरें शनिवार से चार फीसदी घटा दी हैं। अब वाहनों को कम शुल्क देना पड़ेगा। जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर खन्ना कस्बे के पास टोल प्लाजा स्थित है। चौबीस घंटे में यहां से गुजरने वाले औसतन 5,500 से अधिक वाहनों को लाभ मिलेगा। आमतौर पर टोल की दरें अप्रैल में घटती-बढ़ती हैं लेकिन इस बार थोक मूल्य सूचकांक कम होने की वजह से टोल की दरें पहले ही घटाई गईं हैं। खन्ना टोल प्लाजा के प्रबंधक अनिल कुमार का कहना है कि टोल टैक्स की नई दरें लागू की गई हैं। अब वाहन स्वामियों को पहले की अपेक्षा कम टोल टैक्स अदा करना होगा।
विज्ञापन

--------------
अब यह रहेगा टोल टैक्स
महोबा। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर स्थित खन्ना टोल प्लाजा से गुजरने पर नई दर से टोल टैक्स लगेगा। कार, जीप, वैन, लाइट मोटर व्हीकल से एक तरफ की यात्रा करने पर 55 रुपये, लाइट कॉमर्शियल व्हीकल पर 90 रुपये, मिनी बस के लिए 190 रुपये तो ट्रक के लिए 210 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर एक ही दिन में आना जाना करना तो कार के लिए 85 रुपये, लाइट कॉमर्शियल वाहन के लिए 135 रुपये, मिनी बस के लिए 290 व ट्रक के लिए 315 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, कार के लिए मासिक पास 1,890 रुपये, लाइट कॉमर्शियल व्हीकल के लिए 3,055, मिनी बस के मासिक पास के लिए 6,400 रुपये व ट्रक के लिए 6,980 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed